उत्तराखंड: संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि आगे बढ़ी, यहां देखें पूरी जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 के लिए संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि को आगे बढ़ाया गया है।

अंतिम तिथि आगे बढ़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब विद्यार्थी 31 अगस्त 2025 तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। इस संबंध में परिषद सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने पत्र जारी किया है। हालांकि, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए पूर्व निर्धारित तिथियों में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे छात्र सामान्य शुल्क के साथ 14 अगस्त तक तथा विलंब शुल्क के साथ 24 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकेंगे।
सचिव ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में उक्त जानकारी छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाएं।