उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी ने रचा इतिहास, पौड़ी की मानसी रतूड़ी भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट





उत्तराखंड: उत्तराखंड की बेटी ने देवभूमि का मान बढ़ाया है। पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक स्थित नाई गांव की रहने वाली मानसी रतूड़ी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं।


दी शुभकामनाएं


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता में अपना कड़ा सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब वह सेना में अधिकारी के रूप में देश की सेवा करेंगी। मानसी के पिता राजेश रतूड़ी पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने पैठाणी के श्री गुरु रामराय (SGRR) स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। पहाड़ों की कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ी मानसी ने अनुशासन और कड़े संकल्प के दम पर अपना वर्दी पहनने का सपना पूरा किया। जिस पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘पहाड़ की शेरनी’ कहकर सराहा जा रहा है।