March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का उत्तराखण्ड दौरा

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहली बार उत्तराखण्ड आएंगे। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के संयोजक है। अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून आएंगे।

उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने के मुद्दे पर कर सकते हैं ऐलान-

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस दौरान राज्य के उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने के मुद्दे पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। देहरादून में आज उनके कार्यक्रम को भी तैयार किया गया है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल देहरादून में मुख्य तौर पर कार्यकर्ताओं को ही संबोधित करेंगे।

अरविंद केजरीवाल का उत्तराखण्ड राज्य का यह पहला दौरा-

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड में आप के विधानसभा चुनाव लडऩे की घोषणा के बाद यह पहला उत्तराखंड दौरा होगा। वही कार्यक्रम के बाद शाम को ही केजरीवाल वापस दिल्ली लौट जाएंगे।