रामनगर: उत्तराखंड में गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा दिए जाने की मांग फिर तेज हो गई है। वहीं रामनगर में शनिवार को करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन भेजा है।
की यह मांग
जिसमें गोमाता को राजमाता घोषित करने की मांग की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी मांग को राज्यव्यापी बनाने के लिए करणी सेना द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों और तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। करणी सेना ने राज्य सरकार को 25 दिनों का स्पष्ट समय दिया है। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे उग्र आंदोलन की राह अपनाएंगे। सूरज चौधरी ने घोषणा की कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो एक अगस्त से हल्द्वानी से देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास तक ‘पैदल कूच’ किया जाएगा।
रहें उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रशांत तिवारी, कपिल नेगी, विकास अंजान, भरत सैनी, शंकर, प्रदीप मिश्रा, दिनेश सिंह और सचिन सागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।