उत्तराखंड: वोविनाम को ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ में शामिल करने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन​

उत्तराखंड: वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड स्थित कार्यालय में उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला से भेंट की।

ज्ञापन में कहीं यह बात

एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार एसोसिएशन ने खेल के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु ‘वोविनाम’ को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं खेल महाकुंभ में शामिल करने की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव विनोद लखेरा और टेक्निकल डायरेक्टर देवेंद्र रावत ने बताया कि उत्तराखंड में वोविनाम खेल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि इस खेल को सरकारी योजनाओं में शामिल किए जाने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के और बेहतर अवसर मिलेंगे।जिस पर कहा कि प्रदेश के प्रत्येक मान्यता प्राप्त खेल और खिलाड़ियों को समान अवसर उपलब्ध कराना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि वोविनाम को योजना में शामिल करने के प्रस्ताव पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।