उत्तराखंड: विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी इतने करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति, रामनगर सीवरेज, मंदिर सौंदर्यीकरण व‌ अभिलेखागारों का होगा कायाकल्प

उत्तराखंड: प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विकास योजनाओं को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 53.72 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इतनी धनराशि स्वीकृत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस धनराशि से नैनीताल के रामनगर में सीवरेज नेटवर्क का विस्तार, राजस्व अभिलेखागारों का आधुनिकीकरण, चमोली में पौराणिक मंदिर का सुंदरीकरण और देहरादून में सैनिक विश्राम गृह का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसमें स्वीकृत बजट का बड़ा हिस्सा रामनगर शहर की सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर खर्च होगा। जोन-1 के तहत वर्तमान 7 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र के ट्रंक व शाखा सीवर निर्माण के लिए 42.75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
प्रदेश के राजस्व परिषद, मंडलायुक्त कार्यालयों और जिला स्तर पर स्थित राजस्व अभिलेखागारों को आधुनिक रूप देने के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
• ​मंदिर सुंदरीकरण: कर्णप्रयाग (रानीगढ़) स्थित मां आदिशक्ति देवराड़ी देवी मंदिर के प्रांगण विस्तार और सुंदरीकरण के लिए कुल 98.28 लाख रुपये के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में 58.968 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
• ​सैनिक विश्राम गृह: देहरादून स्थित राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए अवशेष 39 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी गई है।
• सीएम ने पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा विकासखंड में स्थित स्वर्गीय जगमोहन सिंह नेगी (लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-रथुवाड़ाब-धुमाकोट) राज्य मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय अवतार सिंह के नाम पर रखने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दिखा दी है।