उत्तराखंड: राज्य के कर्मचारियों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड राज्य के कर्मचारियों को‌ धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है।

कर्मचारियों को 1 जनवरी से मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो फीसदी बढ़ोतरी को‌ मंजूरी दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद यह 55 प्रतिशत प्रतिमाह हो जाएगी। अभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर 53 फीसदी है। इस प्रस्ताव को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को एक जनवरी से मिलेगा।

महंगाई भत्ता क्या है

महंगाई भत्ता (डीए) सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को प्रदान किया जाने वाला जीवन-यापन का एक समायोजन है। मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में गणना की गई यह राशि मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करने, वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने और बढ़ती लागतों के बीच क्रय शक्ति बनाए रखने में मदद करती है।