उत्तराखंड: बी०एड० शिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-27 में प्रवेश हेतु सितंबर में होगी प्रवेश परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है‌। उत्तराखण्ड के राज्य विश्वविद्यालयों (कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल, श्री देवसुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल, एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा) से सम्बद्ध समस्त राजकीय / अशासकीय महाविद्यालयों / स्ववित्तपोषित / निजी बी०एड० शिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-27 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिनांक 07 सितंबर, 2025 (रविवार) को गढ़वाल एवं कुमाऊँ मण्डल के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा।