उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मशहूर काॅमेडियन व अभिनेता सुनील ग्रोवर उत्तराखंड आ रहें हैं। वह यहां एक खास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह रहेंगे मुख्य अतिथि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई टिहरी में सुप्रसिद्ध 49वां सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला आयोजित हो रहा है। आज 27 अक्टूबर से चार नवंबर तक नगर पालिका सामुदायिक भवन और रामलीला मैदान (झंडा मैदान) नरेंद्रनगर में आयोजित होने जा रहे कुंजापुरी मेले का शुभारंभ 27 अक्टूबर को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे।
यह रहेंगे कार्यक्रम
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मेले में विभिन्न कलाकार शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुनील ग्रोवर की कामेडी, जस्सी गिल और कुलदीप शर्मा के गानों से गूंजेगा।
📌📌जिसमें पीएसी बैंड, उत्तराखंड पुलिस बैंड, छोलिया नृत्य, संस्कृति निदेशालय व विभिन्न स्थानीय विद्यालयों की ओर से झांकियां निकाली जाएंगी। संध्या कार्यक्रम में गढ़वाली लोकगायिका रेशमा शाह-राजेंद्र भंडारी एंड पार्टी और पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण एंड पार्टी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
📌📌28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से खेलों का विधिवत उद्घाटन मुख्य बाजार नरेंद्रनगर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व सुबोध उनियाल करेंगे। इसके बाद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा।
📌📌30 अक्टूबर को संध्या कार्यक्रम में उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिकाएं उप्रेती बहनें और हिमाचली लोकगायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा एंड पार्टी की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रहेगी।
📌📌31 अक्टूबर की संध्या को दिल्ली के मशहूर द निरमन प्रोजेक्ट एंड बैंड पार्टी और पंजाबी सिंगर जस्सी गिल व बब्बल राय अपने सूरों का जादू बिखेरेंगे।
📌📌तीन नवंबर की संध्या को दिल्ली के मशहूर ड्रैगन डांस ग्रुप के रंगारंग कार्यक्रम और बालीबुड के मशहूर हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर की ओर से स्टेज शो का कार्यक्रम किया जाएगा।
📌📌चार नवंबर को चार बजे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही तीसरी बार जय मां कुंजापुरी लक्की ड्रा प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ मेले का भव्य समापन किया जाएगा।