उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आयोजित होने वाली हिमालयी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध श्रीनंदा राजजात यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसिद्ध श्रीनंदा राजजात के लिए विभिन्न विभागों के अंतर्गत 48 कार्यों के लिए सरकार ने 109.65 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। बताया कि आयोजन समिति की ओर से सूचना देने पर राजजात का आयोजन होगा। 12 वर्ष में होने वाली यह यात्रा इसी वर्ष होनी थी, लेकिन पुरुषोत्तम मास के चलते अब यह अगले वर्ष प्रस्तावित है। कहा कि राजजात की तिथि घोषित होने के बाद इसके प्रचार-प्रसार को कदम उठाए जाएंगे।
अगले साल शुरू होगी यात्रा
नंदा देवी राज जात तीन सप्ताह तक चलने वाला हिंदू त्योहार और कुरुर से होमकुंड यात्रा (तीर्थयात्रा) है। जो भारत में उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में हर 12 साल में एक बार आयोजित की जाती है। यह हर 12 साल में एक बार आयोजित की जाती है, जिसमें भारत भर से हज़ारों श्रद्धालु, साधु-संत और पर्यटक आते हैं। यह भव्य तीर्थयात्रा उत्तराखंड की देवी और कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों की अधिष्ठात्री देवी माँ नंदा देवी को समर्पित है। माँ नंदा देवी राजजात यात्रा 2027 में होगी।