उत्तराखंड: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider ने की लाइव सुसाइड की कोशिश, अस्पताल में भर्ती, बंया किया दर्द

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल में भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 150kmph की रफ्तार में इंस्टाग्राम लाइव करते हुए कार क्रैश कर दी। जिसमें उन्होंने परिवार और रिश्तों को लेकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 150kmph की रफ्तार से कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया और कुछ ही पलों बाद वाहन बैरियर से टकरा गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उन्होंने कहा, “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं।” इसके लगभग आधे घंटे बाद तक उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई और फिर लास्ट में ‘लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव’ कहते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी चलानी शुरू कर दी। इसके बाद वह हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

Bigg Boss 17 में भी लिया हिस्सा

देहरादून के रहने वाले अनुराग डोभाल, जिन्हें लोग UK07 Rider उर्फ “बाबू भैया” के नाम से जानते हैं। भारत के सबसे लोकप्रिय मोटोव्लॉगर्स में से एक हैं। उनके पास लग्ज़री कारें, सुपरबाइक्स और लाखों फॉलोअर्स हैं। वह टीवी के चर्चित शो Bigg Boss 17 में भी कंटेस्टेंट रह चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लोग उन्हें UK07 राइडर के नाम से भी जानते हैं।