उत्तराखंड: पहली बार उत्तराखंड-2025 की विनर को मिलेगा खास मौका, मिलेगी फेमिना मिस इंडिया में सीधे एंट्री

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से बीते बुधवार को सेंटरियो मॉल में मिस उत्तराखंड-2025 के ऑडिशन हुए।

इतने प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर राज्यभर से करीब दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दून सहित, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर पिथौरागढ़, चमोली जिलों की 18 से 26 वर्षीय प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से राज्य में करीब 20 सालों से मिस उत्तराखंड पीजेंट का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले से पहले अलग- अलग राउंड्स से गुजरना होगा।

मिलेगा यह मौका

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि यह पहली बार होगा जब उत्तराखंड की लड़कियों को बड़े प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट एंट्री का मौका मिलेगा। जिसमे ग्रैंड फिनाले में चुनी जाने वाली विजेता को फेमिना मिस इंडिया में सीधी एंट्री मिल सकेगी।