उत्तराखंड: पॉलिसी का प्रीमियम जमा कराने के नाम पर 2.04 लाख की ठगी, केस दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में लाइफ इन्श्योरेन्स रिटायर स्मार्ट पॉलिसी का रुका हुआ प्रीमियम जमा कराने के नाम पर साइबर ठगों ने सेवा सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी से 2.04 लाख रुपए की रकम हड़प ली। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

प्रकाश इंकलेब निवासी हीरा लाल पुत्र ठाकुर दास ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने 23 जुलाई, 2021 को एसबीआई लाइफ इन्श्योरेन्स रिटायर स्मार्ट पॉलिसी कराई थी। जिसका प्रीमियम एक बारगी 5 लाख रूपये जमा किया था। 5 जुलाई 2023 को सचिन खरे ने उसके पास फोन कहा कि दो साल से आपका प्रीमियम जमा नहीं हुआ है। पैलेन्टी कटकर पॉलिसी के राशि 2,72,000 रूपये बची है। सचिन ने कहा कि अगर प्रीमियम नहीं दिया तो आपके इन्श्योरेन्स की बाकी रकम भी शून्य हो जायेगी। दूसरे व्यक्ति प्रभुदय 05 जुलाई 2023 को आपकी पॉलिसी बन्द हो जायेगी। झांसा देकर इन लोगों ने 2.04 लाख रुपए ठग लिए। बाद में उसे पॉलिसी किलरेन्स लेटर के लिए 1,52,354 रूपये और मांगे। बार बार रकम मांगे जाने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।