उत्तराखंड: मार्च में बंद हो जाएगी गरीब कल्याण अन्न योजना


उत्तराखंड में कोरोना काल में गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई गई थी। जो अब बंद हो जाएगी। इस योजना से लाखों परिवारों को सहारा मिल रहा था।

31 मार्च को बंद हो जाएगी योजना-

जिसके बाद एक अप्रैल से लोगों सरकारी राशन की दुकान से केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) से तय प्रति यूनिट पांच किलो रियायती मूल्य का गेहूं चावल ही मिलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार केंद्र सरकार से अब तक अन्न योजना के लिए कोई नया अपडेट नहीं आया है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2022 तक इसे जारी रखने का निर्णय किया था। इसके बाद यह योजना बंद हो जाएगी।