उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2026’ के लिए उत्तराखंड सरकार ने 15 विशिष्ट हस्तियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
सूची जारी
जिसमें अपने-अपने क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान देने वाली इन महान विभूतियों को राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस वर्ष खेल, सिनेमा, लोक कला, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण और समाज सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का चयन किया गया है।
सम्मानित होने वाली 15 हस्तियों की पूरी सूची
1. स्व. मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (मरणोपरांत): शासकीय / राजनीतिक क्षेत्र
2. डॉ. जीवन सिंह तितियाल: चिकित्सा क्षेत्र
3. एकता बिष्ट (अल्मोड़ा): खेल
4. मनमोहन भारद्वाज (हरिद्वार): उद्यमी
5. हिमानी शिवपुरी: फिल्म जगत
6. वन्दना कटारिया (हरिद्वार): खेल
7. अंकिता ध्यानी: खेल
8. हेमा नेगी करासी: लोक जागर गायिका
9. डॉ. गिरिश रंजन तिवारी (नैनीताल): शिक्षा / पत्रकारिता
10. अनीता थपलियाल शर्मा: सामाजिक क्षेत्र
11. सुरेश भाई (टिहरी / उत्तरकाशी): पर्यावरणविद्
12. रेशमा शाह: लोक गायिका
13. कपिल पोखरिया (खटीमा): खेल
14. निकिता चन्द (पिथौरागढ़): खेल
15. कश्मीर सिंह (रुद्रपुर): सामाजिक क्षेत्र
परेड ग्राउंड में आयोजित होगा भव्य समारोह
राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस का मुख्य समारोह बेहद धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इसी मंच पर इन सभी विभूतियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।