उत्तराखंड: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: पशुधन प्रसार अधिकारी के इतने पदों पर निकली भर्ती

उत्तराखंड: उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी सेवा में आने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है।

इतने पदों पर भर्ती

​आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 76/2026 के अनुसार, कुल 120 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों का विवरण इस प्रकार है।
• ​पशुधन प्रसार अधिकारी (सीधी भर्ती): 108 पद
• ​पशुधन प्रसार अधिकारी (विभागीय कार्मिकों हेतु): 12 पद

देखें वेबसाइट

​योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।