उत्तराखंड: कैलास मानसरोवर यात्रियों के लिए खुशखबरी: इस बार इतने हजार श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति, पहला जत्था पहुंचा

उत्तराखंड:कैलास मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस साल बेहद अच्छी खबर सामने आई है। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष सरकार की ओर से कुल 1,000 यात्रियों को कैलास मानसरोवर यात्रा पर भेजा जाएगा।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं पिछले वर्ष यह संख्या केवल 750 थी। चीन सरकार के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद इस बार 250 अतिरिक्त यात्रियों को यात्रा करने की विशेष अनुमति मिल गई है। बताया कि यात्रा के पहले जत्थे के श्रद्धालु गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कैलास मानसरोवर भवन पहुंच चुके हैं। इस पहले जत्थे में वर्तमान में 32 पुरुष और 16 महिला यात्री शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रा शुरू होने की अंतिम तिथि तक इस दल में कुल 50 यात्रियों की संख्या पूरी हो जाएगी। बताया कि वर्ष 2026 की यह पवित्र यात्रा 11 जून से शुरू होकर 27 अगस्त तक संचालित होगी। इस वर्ष कुल 20 बैचों (जत्थों) में श्रद्धालुओं को भेजा जाएगा, और प्रत्येक बैच में 50 यात्री शामिल होंगे।
​दो अलग-अलग मार्गों से रवाना होंगे कुल 20 बैच

• ​लिपुलेख मार्ग (उत्तराखंड): इस पारंपरिक मार्ग से कुल 10 बैच कैलास मानसरोवर के लिए प्रस्थान करेंगे।
• ​नाथुला मार्ग (सिक्किम): शेष 10 बैचों को इस मार्ग से भेजा जाएगा।