उत्तराखंड: उत्तराखंड में प्रदेश सरकार अब राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को एक नए और आधुनिक तैयारी में है। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।
मिली यह मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें प्रदेश के अस्पतालों में स्पेशियलिटी सेवाओं को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के माध्यम से 44 विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती होने जा रही है। खास बात यह है कि डॉक्टरों को आकर्षित करने के लिए इन्हें ₹5.75 लाख प्रतिमाह तक का बेहतरीन वेतन दिया जाएगा, ताकि राज्य को बेहतरीन चिकित्सा विशेषज्ञ मिल सकें। अब राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में कार्डियोलॉजी (दिल का इलाज), न्यूरो सर्जरी (मस्तिष्क का इलाज) और नेफ्रोलॉजी (किडनी का इलाज) जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं आम जनता को आसानी से मिल सकेंगी। साथ ही दिल की बीमारियों के सटीक इलाज के लिए हरिद्वार, अल्मोड़ा और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पीपीपी (PPP) मोड पर अत्याधुनिक कैथ लैब की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है।
श्रीनगर और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेजों का होगा कायाकल्प
• श्रीनगर मेडिकल कॉलेज: यहाँ के ट्रॉमा सेंटर को बेहद मजबूत बनाया जाएगा। इसके साथ ही न्यूरो सर्जरी से जुड़े आधुनिक उपकरण और चमचमाती नई एम्बुलेंस सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
• अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: कॉलेज के विस्तार के लिए पांच नाली भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी गई है, जिससे यहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा।