06 जून: विश्व कीट दिवस आज, घर और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सामूहिक पहल, अहम है कीट प्रबंधन का एक जरूरी कदम

आज‌ 06 जून 2026 है। आज विश्व कीट दिवस (World Pest Day) मनाया जाता है। यह दिवस प्रतिवर्ष 6 जून को मनाया जाता हैं। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य, कृषि और खाद्य सुरक्षा की रक्षा करने में कीट प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

खास है महत्व

इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य कीटों से होने वाले नुकसान, जैसे कि बीमारियों का प्रसार (मच्छर, मक्खी) और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों को वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीकों से नियंत्रित करने के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह दिवस चीनी कीट नियंत्रण संघ की एक पहल है, जिसे पहली बार 2017 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया था। साथ ही यह दिन हमें याद दिलाता है कि दीमक, चूहों, मच्छरों और खटमलों जैसे हानिकारक कीटों का सही प्रबंधन घर और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कितना जरूरी है।