उत्तराखंड: प्रदेश में फल और सब्जियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने अपनी निगरानी सख्त और बढ़ा दी है।
चल रहा यह अभियान
इसके लिए कीटनाशकों के असुरक्षित स्तर और हानिकारक रसायनों के उपयोग को रोकने के लिए विभाग ने खेत से लेकर बाजार तक सख्त चेकिंग अभियान शुरू किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक FDA आयुक्त ने कृषि विभाग को पत्र लिखकर बताया कि सर्विलांस में खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेष तय मानकों से अधिक पाए गए हैं। अब किसानों को कीटनाशकों के वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी क्रम में देहरादून की फल मंडियों और ‘इंसाकार्ट’ जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर छापेमारी की गई। अब तक आम, केला, पपीता और तरबूज सहित 95 फलों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर आइसक्रीम और फलों को कृत्रिम रूप से पकाने वाले रसायनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।