कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही इस वर्ष की यात्रा बेहद खास भी होने वाली है।
रजिस्ट्रेशन शुरू
यह इसलिए खास है क्योंकि यह 60 वर्षों बाद ‘अग्नि अश्व वर्ष’ के दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग में आयोजित हो रही है, जिसे हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म में मोक्ष प्राप्ति का महायोग माना गया है। इस वर्ष कुल 500 श्रद्धालुओं को यात्रा पर ले जाने का लक्ष्य है। जिसमें यात्रा का पहला जत्था जून के पहले सप्ताह में रवाना होगा। यात्रा दो मार्गों—उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम के नाथू ला दर्रे से संपन्न होगी। इच्छुक यात्री विदेश मंत्रालय (MEA) की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वैध पासपोर्ट, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पहचान पत्र अनिवार्य हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच, विदेश मंत्रालय इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहा है।
उत्तराखंड: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, ‘अग्नि अश्व वर्ष’ का बन रहा यह दिव्य संयोग