उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम शीतकाल के लिए बंद हो गये है। जिसके बाद अब सरकार का फोकस चार धामों के शीतकालीन प्रवासों पर यात्रा शुरू करने पर है। इसके लिए चारधाम यात्रा की योजना तैयार है।
कहीं यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी भी शीतकालीन स्थलों पर प्रवास करेंगे। इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार 12 महीने चारधाम यात्रा चलाने के लिए प्रयासरत है। कहा कि उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के साथ ही पहाड़ में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देकर 12 महीने का पर्यटन कारोबार स्थापित कराया जाएगा।