उत्तराखंड: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सिकंदराबाद तेलंगाना, स्थित कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट में प्रशिक्षण ले रहे रक्षा सेवा के अधिकारियों को किया संबोधित

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरुवार को सिकंदराबाद तेलंगाना, स्थित कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट में प्रशिक्षण ले रहे रक्षा सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि वर्तमान में सैन्यभूमि उत्तराखंड उनकी कर्मभूमि है।

बेटियों को भी सैनिक सेवाओं के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारियों को उच्च स्तरीय प्रबंधन कौशलों में पारंगत होना आवश्यक है। उनमें प्रभावी निर्णय क्षमता होनी भी जरूरी है | सैन्य अधिकारी नेचुरल लीडर हैं | उनमें स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता है | उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्र निर्माण और समाज की सेवा में रचनात्मक योगदान देना है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि ) ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि प्राकृतिक सौंदर्य, वन, जल और संपदा से भरपूर उत्तराखंड राज्य की देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा अब राज्य में बेटियों को भी सैनिक सेवाओं के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।