उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव हुआ है। कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर एहतियात के तौर पर सूबे के सभी जिलाधिकारियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
इन स्कूलों में अवकाश
वहीं मौसम विभाग ने 31 जनवरी तक मौसम में बदलाव के आसार जताए हैं। आज भी प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी के अलर्ट के दृष्टिगत कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार
रुद्रप्रयाग जिले में आज 28 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम ने आदेश जारी किया है। इसके अलावा पिथौरागढ़ में भी बुधवार यानी आज 28 जनवरी को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
बारिश और बर्फबारी को देखते हुए डीएम ने आदेश जारी किए हैं। वहीं चमोली जनपद में भी आज 28 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।