उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होगी।
कैबिनेट बैठक का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज बुधवार को 11 बजे से सचिवालय में यह कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में आगामी बजट सत्र की तिथि और स्थान पर निर्णय समेत कई अहम फैसले हो सकते हैं। इसके अलावा बैठक में वन जीवों के हमले में घायलों की चिकित्सा राशि बढ़ाने समेत आवास, गृह, शिक्षा व वित्त विभाग के विषयों पर भी चर्चा हो सकती है।