उत्तराखंड: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इन प्रमुख जगहों पर जाने वाले यात्रियों को दी सावधान रहने की सलाह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों में मलबे आने की भी खबरें सामने आ रही है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

इसी बीच मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में बद्रीनाथ, केदारनाथ, मसूरी और नैनीताल जैसे प्रमुख जगहों पर जाने वाले यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है‌। मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान के आधार पर, अगले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 9 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। जिससे यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।