उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध श्री हेमकुंड साहिब की इस वर्ष की यात्रा 10 अक्टूबर को पवित्र कपाट बंद होने के साथ संपन्न हो जाएगी।
अक्टूबर में बंद होंगे कपाट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस साल श्रद्धालुओं के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खोले गए थे। यात्रा के दौरान देश-विदेश से पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यहाँ पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। बदलते मौसम की स्थिति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हर साल की तरह इस बार भी निर्धारित समयानुसार 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए जाएंगे।