उत्तराखंड उच्च न्यायालय: वैयक्तिक सहायक भर्ती 2025 के लिए अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, देखें

नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय के प्रतिष्ठान में वैयक्तिक सहायक के पदों के लिए आयोजित होने वाली ‘अंग्रेजी टंकन परीक्षा-2025’ को लेकर आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए गति, सटीकता और तकनीकी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

इतनी होगी गति

​उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा की अवधि 10 मिनट होगी। अभ्यर्थियों को 12,000 की-डिप्रेशन (KDPH) की गति बनाए रखनी होगी। जिसमें 10 मिनट में कम से कम 2000 की-डिप्रेशन टाइप करना अनिवार्य है।‌ टाइपिंग के लिए ‘Times New Roman’ फॉन्ट का उपयोग किया जाएगा।

‘नेगेटिव मार्किंग’ के कड़े नियम

​परीक्षा में केवल गति ही नहीं, बल्कि सटीकता (Accuracy) पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। मूल्यांकन के लिए एक जटिल प्रक्रिया अपनाई गई है। कुल टाइप किए गए शब्दों का केवल 5 प्रतिशत ही गलतियों के रूप में स्वीकार्य (छूट) होगा। निर्धारित 5% की छूट सीमा से अधिक होने वाली प्रत्येक गलती के लिए 5 गुना की-डिप्रेशन काट लिए जाएंगे। अभ्यर्थी टाइपिंग के दौरान ‘Back Space-key’ का उपयोग कर अपनी गलतियों को सुधार सकेंगे।

परीक्षा केंद्र के नियम

• ​अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले की-बोर्ड, माउस और सीपीयू की जांच करने की सलाह दी गई है।
• ​मुख्य परीक्षा से पहले 02 मिनट का डेमो टेस्ट दिया जाएगा, ताकि अभ्यर्थी सॉफ्टवेयर से परिचित हो सकें।
• ​परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, कैमरा, ब्लूटूथ या किसी भी संचार उपकरण का प्रवेश वर्जित है।
• ​यदि कोई अभ्यर्थी अपना की-बोर्ड लाना चाहता है, तो उसे केवल USB की-बोर्ड लाने की अनुमति होगी।