April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी का इसरो में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पौड़ी गढ़वाल की बेटी का इसरो में चयन‌ हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

लाकडाउन में की खुब मेहनत-

पौड़ी गढ़वाल की अर्चना बिष्ट का इसरो जैसे बड़े राष्ट्रीय संस्थान में चयन हुआ है। अर्चना बिष्ट मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल में स्थित हिलोगी गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनका परिवार गाजियाबाद के प्रताप विहार में रहता है। अर्चना बताती है कि कोरोना के कारण लगाया गया लॉकडाउन उनके लिए वरदान साबित हुआ है। लॉकडाउन में दो साल के दौरान उन्होंने खूब मेहनत की और इसरो में चुन ली गईं। अर्चना कहती हैं कि अगर छात्र-छात्राएं टारगेट सेट कर मेहनत से पढ़ाई करें तो असंभव लगने वाले लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है। अर्चना के पिता विनोद बिष्ट प्राइवेट जॉब करते हैं, जबकि माता बीना बिष्ट गृहणी हैं। बेटी की सफलता से दोनों गर्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र में खुशी की लहर है।