उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बाजपुर में पेरोल पर घर आये हत्या के आरोपी एक व्यक्ति की बीमारी के चलते मौत हो गयी।
बीमारी के चलते हुई मौत-
जानकारी के अनुसार दोराहा चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव महेशपुरा निवासी कमल सिंह की पत्नी की मौत वर्ष 2016 में हो गई थी। कमल सिंह के ससुरालियों ने कमल सिंह पर उसकी पत्नी को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कमल सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी के आरोप में कमल सिंह बीते 6 वर्षों से अपनी पत्नी की हत्या के मामले में कारागार में था। बीते वर्ष 21 सितंबर को उसकी पेरोल स्वीकृत हुई थी। तब से वह अपने घर में ही था लेकिन टीबी बीमारी के कारण उसका स्वास्थ्य धीरे धीरे बिगड़ने लगा था। परिजनों ने कमल को पहले काशीपुर भर्ती कराया लेकिन वहां से उपचार न मिलने के कारण उसको देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसका ईलाज चल रहा था। वही गुरूवार की सुबह उसका बीमारी के चलते देहांत हो गया।