उत्तराखंड: चोरी से होना है पास तो पेपर लीक का रास्ता चुनिए,  देहरादून में बरसे राहुल गांधी, कहीं यह बात

उत्तराखंड: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीते कल शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पंहुचे। उनके उत्तराखंड दौरे पर एक बार फिर मौसम का मिजाज भारी पड़ता दिखाई दिया।

छात्रों को किया संबोधित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान लगातार हो रही तेज बारिश ने कांग्रेस की तैयारियों को प्रभावित किया। हालांकि, तमाम प्रशासनिक और मौसमी दिक्कतों के बावजूद राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल हुए और युवाओं से सीधा संवाद किया। यह पहली बार नहीं है जब उत्तराखंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम में बारिश ने खलल डाला हो। इससे पहले इसी साल 4 जून को पौड़ी और अल्मोड़ा के प्रस्तावित दौरे के दौरान भी खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका था। उस समय राहुल गांधी को पंतनगर से ही मोबाइल फोन के जरिए जनसभा को संबोधित करना पड़ा था।

पेपर लीक पर सरकार को घेरा

​खराब मौसम के बीच ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने नीट (NEET) समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। जिस पर उन्होंने वहां मौजूद छात्रों और युवाओं के सामने दो अलग-अलग रास्तों का जिक्र किया। पहला रास्ता ईमानदारी और कड़ी मेहनत का रास्ता है। इस रास्ते पर चलने से युवाओं को पैसों की तंगी और परिवार के भारी दबाव का सामना करना पड़ सकता है। दूसरा रास्ता पेपर लीक और भ्रष्टाचार का रास्ता है। यह एक छिपा हुआ विकल्प है। अगर आपके पास पैसा है, आप भ्रष्ट हैं और चोरी या चीटिंग करके पास होना चाहते हैं, तो यह रास्ता आपके लिए खुला है। आगे कहा कि भारत में अब पेपर लीक होना एक आम बात बन चुकी है। पूरा का पूरा शिक्षा सिस्टम इस खेल में शामिल है, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोषियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है।