उत्तराखंड: इग्नू ने नये सत्र में प्रवेश के लिए शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

प्रवेश प्रक्रिया शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इग्नू ने जुलाई 2024 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के संचालित विभिन्न ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और कुमाऊं क्षेत्र में उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल व बागेश्वर जिलों में इग्नू के अध्ययन केंद्र स्थित हैं।

30 जून आवेदन की अंतिम तिथि

इसके लिए 30 जून आवेदन की अंतिम तिथि है। शिक्षार्थी लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर दिए गए पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश लेने के बाद पात्र छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टलhttps://scholarships.gov.in पर केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।