उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी खबर, मानदेय वृद्धि और पेंशन योजना पर जल्द फैसला लेगी सरकार, पदोन्नति प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड: उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में जल्द बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिन ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित श्रीराम जानकी मंडप में ‘उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ’ का 12वां प्रदेश अधिवेशन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री ने कहा कि सरकार कार्यकर्ताओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नति देकर सुपरवाइजर बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके साथ ही, सेवानिवृत्ति के समय दी जाने वाली एकमुश्त धनराशि में भी वृद्धि की जा रही है।

पेंशन योजना पर 2026 में निर्णय संभव

साथ ही मंत्री ने बताया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन देने की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है और वर्ष 2026 में इस संबंध में अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।