बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी का सुनहरा अवसर है।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसबीआई ने जूनियर क्लर्क के कुल 9,766 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में रेगुलर और बैकलॉग दोनों रिक्तियां शामिल हैं। रेगुलर मे 7680 और बैकलॉग में 1444 पद भरे जाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर एसबीआई इस नई भर्ती के जरिए जूनियर एसोसिएट्स के 9124 पदों पर रिक्रूटमेंट कर रहा है। इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता अनिवार्य है।
कुल पदों की संख्या: 9,766 पद (7,680 रेग्यूलर पद और 2,086 बैकलॉग पद)
देखें वेबसाइट
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।