उत्तराखंड: गर्मियों में मकान बना रहें लोगों के लिए जरूरी खबर, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है और गर्मी बढ़ने लगी है। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है।

पेयजल संकट को देखते हुए लगाई रोक

मकान बना रहें लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में पानी के नए कनेक्शन जारी किए जाने पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार‌ यह नए कनेक्शन 01 जुलाई के बाद ही जारी किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया है कि पानी के संकट को देखते हुए गर्मियों में कॉमर्शियल कार्यों समेत भवन निर्माण कार्यों के लिए पानी के नए कनेक्शन जारी नहीं किए जाएंगे। ऐसे में भवन निर्माण के दौरान लिए जाने वाले नए कनेक्शन उपभोक्ताओं को अब एक जुलाई तक नहीं मिलेंगे।

एक जुलाई के बाद जारी होंगे नये कनेक्शन

बताया कि गर्मियों में शहरों में भी पानी के ट्यूबवेल में पानी का स्तर नीचे गिर जाता है। जिससे पानी की आपूर्ति का सिस्टम गड़बड़ा जाता है। ऐसे में इस आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए गर्मियों में पानी के नए कनेक्शनों पर रोक लगाई है।