उत्तराखंड: जरूरी खबर: समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की इस परीक्षा का कार्यक्रम जारी, यहां करें चेक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 आयोजित हुई।

फरवरी में होगी यह परीक्षा

इसकी मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 एवं 27 अक्तूबर-2024 को हुआ था। इसके अंतर्गत अभ्यर्थियों की हिंदी टंकण एवं अंग्रेजी टंकण तथा कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह परीक्षा फरवरी में होगी। जो 24 फरवरी से शुरू होगी। साथ ही 6 मार्च को समाप्त होगी। इसके साथ ही हिंदी टंकण एवं अंग्रेजी टंकण तथा कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।