उत्तराखंड: फरवरी में फिर उत्तराखंड आ रहें हैं पीएम नरेंद्र मोदी, जानें दौरे की खास वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में कार्यक्रम प्रस्तावित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी का इस माह फरवरी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री का मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। बताया कि प्रधानमंत्री का दौरा राज्य के शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस संबंध में उन्होंने एक सेना, आईटीबीपी और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम के रूपरेखा के साथ ही सुरक्षा प्लान, यातायात, पार्किंग व्यवस्था और प्रचार-प्रसार कार्य योजना पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

पीएम के स्वागत में सीमांत क्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज हर्षिल में होंगे कार्यक्रम

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान हर्षिल घाटी में सेना, आईटीबीपी, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और पर्यटन विभाग की ओर से सीमांत क्षेत्र के लिए ट्रेकिंग अभियान सहित माउंटेन बाइक, एटीवी और आरटीवी रैलियों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा मुखबा में शीतकालीन पर्यटन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सीमांत क्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज हर्षिल में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है।