उत्तराखंड: उत्तराखंड के प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए वर्ष 2027 तक की संभावित रिक्तियों की पूरी जानकारी दे।
जल्द जारी होगा विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी पदों की सटीक गणना करने के बाद ही विभाग द्वारा नया भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिसमें शिक्षा निदेशालय को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह मार्च 2027 तक की संभावित रिक्तियों का पूरा ब्योरा जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराए। शासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक युवाओं को अवसर मिल सके और ज्यादा से ज्यादा पदों को शामिल करते हुए एक व्यापक भर्ती विज्ञापन जारी किया जा सके।