उत्तराखंड: पूरे उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, सीएम ने की यह बड़ी 06 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस

इस मौके पर देहरादून में परेड मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छह घोषणाएं की।

की यह घोषणाएं

📌📌सीएम ने कहा कि गंगोत्री ग्लेशियर सहित प्रदेश के अन्य हिमालयी ग्लेशियर एवं उनके समीपवर्ती क्षेत्रों का नियमित अध्ययन कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रीडेक्टिव और प्रोएक्टिव आपदा प्रबंधन के लिए राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग को और अधिक मजबूत किया जाएगा
📌📌राज्य के उन विद्यालयों में, जहां मिड-डे मील योजना के तहत भोजन बनाने के लिए गैस सिलेंडर चूल्हा उपलब्ध नहीं हैं, वहां राज्य सरकार द्वारा दो गैस सिलेंडर एक चूल्हा उपलब्ध कराया जाएगा।
📌📌राज्य में दूरस्थ व रोजगार मूलक उच्च शिक्षा के समग्र विकास और प्रचार-प्रसार के लिए जनपद स्तर पर राज्य सरकार द्वारा विशेष शैक्षणिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिनका संचालन व समन्वय उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।
📌📌राज्य पेयजल की किल्लत वाले विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे।
📌📌ग्राम चौकीदार एवं ग्राम प्रहरी के मानदेय में एक हजार रुपए की वृद्धि होगी।
📌📌सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार रुपए की वृद्धि की जाएगी।