उत्तराखंड: नई दिल्ली में चल रहा इंडिया AI एक्सपो, उत्तराखंड ने पेश किया यह खास स्टार्टअप

जरूरी खबर सामने आई है। नई दिल्ली में इंडिया एआइ एक्सपो चल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के क्षेत्र में उभरते अवसरों को लेकर यह आयोजित हो रहा है। जिसमें उत्तराखंड ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई है।

दी जा रही यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें उत्तराखंड राज्य की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी विकास प्राधिकरण (आइटीडीए) राज्य की नवाचार नीतियों और स्टार्टअप उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रहा है।
समिट में राज्य सरकार की ओर से विशेष स्टाल स्थापित किया गया है, जहां उत्तराखंड की स्टार्टअप नीति, आइटी अवसंरचना, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं और अब तक की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। राज्य की ओर से लगाए गए स्टाल में प्रदेश में विकसित हो रहे एआइ आधारित समाधान, हेल्थ टेक, एग्री टेक, एडटेक और गवटेक क्षेत्रों में कार्यरत स्टार्टअप्स की झलक प्रस्तुत की गई है। बताया कि इससे नए स्टार्टअप को भी बढ़ावा मिल रहा है। समिट के दौरान निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों को उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया जा रहा है।