जनक ताल ट्रेक आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा । उत्तरकाशी में स्थित ये ट्रेक पर्यटकों के लिए पहली बार खुलने जा रहा है । ये ट्रेक लगभग 12 किलोमीटर लंबा है। ट्रेकिंग जिले के जादुंग गांव से शुरु होगी।
ट्रेकिंग के लिए पर्यटकों को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी
जानकारी के अनुसार ट्रेकिंग के लिए पर्यटकों को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और गंगोत्री नेशनल पाक के उप निदेशक के सहयोग से जनक ताल ट्रेक को पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रैक के बेस कैंप के रूप में जादुंग गांव को विकसित किया जाएगा।
अब तक ट्रेक का प्रयोग आईटीबीपी व सेना करती रही है
उन्होंने कहा कि जनक ताल ट्रेक पर पर्यटक गंगोत्री नेशनल पार्क में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजाति के जानवरों का दीदार भी कर सकेंगे।पार्क में भरण, ब्राउन बीयर, हिम तेंदुआ, काला भालू, कस्तूरी मृग आदि प्रजातियां पाई जाती हैं। बता दें कि अब तक ट्रेक का प्रयोग आईटीबीपी व सेना करती रही है ।