उत्तराखंड: दीजिए बधाई: पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप हुए सम्मानित, मिला ‘वाइस चांसलर ऑफ द ईयर’ अवार्ड सम्मान

​उत्तराखंड: गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (पंतनगर) के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप को सम्मानित किया गया है। उन्हें शिक्षा, शोध, नवाचार और कुशल नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘वाइस चांसलर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें रविवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में आयोजित भव्य समारोह में उत्तराखंड शासन की प्रमुख सचिव डॉ. मीनाक्षी सुंदरम, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत और चयन समिति की अध्यक्ष डॉ. तृप्ता ठाकुर ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
​
​