कक्षा आठ में पढ़ रही डरी सहमी छात्रा ने अपने पिता के कारनामें के बारे में अपने स्कूल में बताया तो प्रिंसिपल भी हक्के बक्के रह गए। महिला अध्यापक द्वारा मालूमात किए जाने पर पता लगा कि छात्रा के पिता ने छात्रा के साथ पहले कलकत्ता में दुष्कर्म किया, जो अब भी जारी है।
जानें पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला हरिद्वार का है। मंगलवार को जब कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी स्कूल पहुंची तो वह काफी डरी सहमी हुई थी। जब स्कूल के प्रधानाचार्य ने इसका कारण पूछा तो छात्रा ने अपनी आपबीती बतायी। प्रधानाचार्य ने थाने पहुंचकर किशोरी के पिता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुत्री के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दिए जाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है ।
आरोपी गिरफ्तार
भगवानपुर पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर छात्रा के कलयुगी पिता अभियुक्त सरोज कुमार निवासी रोहताष बिहार को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर उपकारागार में दाखिल किया गया।