उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। इसी बीच अब चारधाम यात्रा के कपाट बंद होने की तिथियां भी सामने आई है। इसी बीच तुंगनाथ से जुड़ी खबर सामने आई है।
10 मई को भगवान तुंगनाथ के खोले गए थे कपाट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर जनपद के ऊखीमठ ब्लाक के अन्तर्गत 3460 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंदिर पंच केदारों में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित मंदिर है। पंचकेदारों में शामिल व विश्व प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ ने इस साल नये रिकॉर्ड बनाए हैं। इस वर्ष तुंगनाथ मंदिर में एक लाख चालीस हजार यात्री दर्शनों को पहुंच चुके हैं। यह अब तक के इतिहास में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में सबसे आगे है। यह संख्या लगातार आगे बढ़ रही है। इस साल पिछले 10 मई को भगवान तुंगनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए थे।