उत्तराखंड: केदारनाथ हेली सेवा, आज से शुरू होगी बुकिंग, जानें कैसे करें बुकिंग

उत्तराखंड: अप्रैल माह में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है।

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग आज 11 अप्रैल से शुरू हो रही है। बीते दिनों यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा को अधिक पारदर्शी, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कई कड़े कदम उठाए हैं। टिकटों की कालाबाजारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए इस बार भी बुकिंग का जिम्मा आईआरसीटीसी (IRCTC) को सौंपा गया है।

इस बार 8 ऑपरेटर संभालेंगे कमान

​चारधाम रूट पर इस वर्ष कुल आठ ऑपरेटर सेवाएं देंगे, जिनमें से तीन कंपनियां पहली बार इस मार्ग पर उड़ान भरेंगी। चयनित कंपनियों में चिप्सन एविएशन, राजस एयरो स्पोर्ट्स, थम्बी एविएशन, पिलग्रिमेज एविएशन, यूनाइटेड हेली चार्टर्स, हिमालयन हेली सर्विसेज, ट्रांसभारत एविएशन और एरो एयरक्राफ्ट शामिल हैं।

इतना होगा किराया

📌📌गुप्तकाशी से आने-जाने का किराया 12,154 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है, जो पिछले साल के 12,444 रुपये के मुकाबले 290 रुपये कम है।
📌📌वहीं, फाटा से किराया बढ़ाकर 9,680 रुपये कर दिया गया है, जो पिछले वर्ष के 8,842 रुपये से 838 रुपये अधिक है।
📌📌 सिरसी रूट पर इस बार किराया 6,086 रुपये रखा गया है, जो पिछले साल के 8,839 रुपये से 2,753 रुपये कम है।

IRCTC की वेबसाइट

11 अप्रैल, 2026 दोपहर 12:00 बजे से बुकिंग शुरु होगी। आप heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं। यह बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए उपलब्ध होगी। बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण (Registration) अनिवार्य है। एक यूजर आईडी से अधिकतम 6 टिकट बुक किए जा सकते हैं।