उत्तराखंड: सितंबर में फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, 7 सितंबर से खुल सकती है टिकट बुकिंग की पहली विंडो

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं 15 सितंबर 2026 से फिर से शुरू होने जा रही हैं।

15 सितंबर से शुरू हो‌ सकती है हैली सेवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए ‘उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण’ (UCADA) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की पहली विंडो 7 सितंबर से खुलने की संभावना है। साथ ही प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह से सुरक्षा मानकों, डीजीसीए की हरी झंडी और मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा।

आधिकारिक वेबसाइट का ही करें इस्तेमाल

​यूसीएडीए ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे टिकटों की बुकिंग के लिए केवल अधिकृत सरकारी माध्यमों का ही उपयोग करें।
•  ​केदारनाथ शटल सेवा के लिए:heliyatra.irctc.co.in
•  ​बद्रीनाथ शटल सेवा के लिए:helitaxii.com