उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज, कोरोना के कुल 26
नए मामलें दर्ज किये । अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 142 हो गयी है । कोरोना के चलते अब तक 7413 लोगों की जान चली गई हैं ।
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी
अब राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344513 हो गया है । आज 14 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर गए । बढ़ते हुए मामले ने एक बार फिर से चिंता खड़ी कर दी है ।
जिलों में आये इतने केस
आज उधम सिंह नगर 9, देहरादून 7, हरिद्वार 1, चंपावत 1, नैनीताल 2, अल्मोड़ा 4, पिथौरागढ़ में 2 नये संक्रमित मिले है ।