उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आज से आगाज हो गया है। आज अक्षय तृतीया के मौके पर चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। आज से बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं।
केदारनाथ धाम के खुले कपाट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 7 :15 बजे खुले। वैदिक मंत्रोच्चार और सभी विधि विधान के साथ आज केदारनाथ मंदिर के कपाट सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर खोले गए। इस संबंध में केदारनाथ धाम के संत अविराम दास महाराज के अनुसार, रात 12 बजे मुख्य रावल और 5-6 वेदपाठी ब्राह्मण मंदिर में प्रवेश कर चुके थे और मंदिर को बाहर से बंद कर दिया गया था। मंत्रोच्चारण के साथ ज्योतिर्लिंग में प्राण प्रतिष्ठा की गई। शुभ मुहूर्त में ठीक 7 :15 बजे विधि विधान के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली मंदिर में स्थापित की गई। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद रहे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर जय भोले के जयकारों से माहौल भक्तिभय हो गया।