उत्तराखंड: युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा में बड़ी पहल: बीटीकेआईटी द्वारहाट में एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स के बीटेक कोर्स शुरू

उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। अब राज्य के छात्र-छात्राएं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

दी मंजूरी

जी हां तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी), द्वारहाट में दो नए बीटेक पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक बीटीकेआईटी में एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स के नए बीटेक पाठ्यक्रम आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्ववित्त पोषित (सेल्फ-फाइनेंस) माध्यम से संचालित किए जाएंगे। संस्थान द्वारा इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इन कोर्सों के संचालन के लिए उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रशासकीय परिषद और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), नई दिल्ली से आवश्यक अनुमोदन पहले ही प्राप्त किया जा चुका है।

पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हैं।


• ​डेटा साइंस
• ​साइबर सिक्योरिटी
• ​क्वांटम कंप्यूटिंग
• ​बायोटेक
• ​सेमीकंडक्टर
• ​फुल-स्टैक डेवलपमेंट