उत्तराखंड: उत्तराखंड की महात्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना ने शुक्रवार को एक और बड़ी सफलता हासिल की है। इसपरियोजना की सबसे जटिल और संवेदनशील मानी जाने वाली पहली सुरंग (ढालवाला से शिवपुरी) की निकास (एस्केप) सुरंग सफलतापूर्वक आर-पार (ब्रेकथ्रू) हो गई।
मनाया जश्न
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परियोजना प्रबंधक निशीथ शर्मा और आरवीएनएल के उप महाप्रबंधक (सिविल) ओपी मालगुड़ी ने बताया कि करीब 5.5 किलोमीटर लंबी निकास सुरंग का ब्रेकथ्रू सफलतापूर्वक कर लिया गया है। अब इस सफलता के बाद मुख्य सुरंग (मेन टनल) को आर-पार करने का काम और तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस उपलब्धि के बाद निर्माण कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर जमकर जश्न मनाया। आरवीएनएल और मैक्स इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियरों ने भारी पानी और कमजोर पहाड़ियों के बीच बेहद सतर्कता के साथ इस काम को अंजाम दिया।
सुरंग परियोजना की खास बातें
• कुल टनल: परियोजना में कुल 28 सुरंगें बननी हैं, जिनमें से 22 सुरंगों का काम पूरा हो चुका है।
• पहली टनल की लंबाई: ढालवाला से शिवपुरी तक की कुल मुख्य टनल लगभग 10 किलोमीटर लंबी है।
• निकास सुरंग का महत्व: मुख्य टनल के समानांतर बनाई जा रही इस निकास सुरंग का इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति में किया जाएगा। इसमें एम्बुलेंस और छोटे वाहन आसानी से चल सकेंगे।